अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): गत दिनों हुई बारिश व किसानों की डिमांड को मद्देनजर रखते हुए कृषि विभाग हमीरपुर ने गंधाम बीज का अतिरिक्त 650 क्विंटल सप्लाई ऑर्डर भेजा हैं। कृषि विभाग की ओर से अब तक लगभग 35 सौ क्विंटल बीज को खंड स्तर की सोसाइटियों व बीज विक्रय केंद्रों को भेजा जा चुका हैं। कृषि उपनिदेशक हमीरपुर सुरेश धीमान ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से इस वर्ष 52 सौ क्विंटल गंधाम बी का ऑर्डर भेजा गया था जिसमें से आए हुए बीज को विक्रय केंद्रों व सोसाइटियों के माध्यम से किसानों तक पहुंचा दिया गया हैं।
उन्होंने बताया कि विभाग के पास दलहन व सब्जी के बीजों का पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है और उन्हें भी विक्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों को वितरित किया जा रहा हैं।
बता दें कि हमीरपुर जिला के अधिकतर क्षेत्रों में नवंबर माह के पहले हफ्ते से गंधाम की बिजाई का कार्य शुरू हो जाता है और गत दिनों हुई बारिश के बाद खेतों में नमी अच्छी हो रही हैं जिसके चलते किसानों ने बिजाई की तैयारी शुरू कर दी हैं। हमीरपुर जिला के विभिन्न कृषि विक्रय केंद्रों में किसान गंधाम के अलावा मौसमी सब्जियां व दलहन के बीज लेने पहुंच रहे हैं ।
उपनिदेशक कृषि विभाग हमीरपुर सुरेश धीमान ने बताया कि विभाग की ओर से इस वर्ष अब तक 3500 क्विंटल गंधाम बीज की सप्लाई की जा चुकी है और अभी 1700 क्विंटल बीज आना बाकी हैं। उन्होंने बताया कि लोगों की डिमांड को मद्देनजर रखते हुए विभाग ने इस बार 650 क्विंटल अतिरिक्त बजट की डिमांड भी भेज दी है जो अक्टूबर माह के अंत तक पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि बारिश की नमी के चलते किसान को अच्छी फसल होने की उम्मीद हैं।
उन्होंने बताया कि चना बाली के बी की 15 क्विंटल की डिमांड विभाग के पास आई थी और उसे सभी कृषि विक्रय केंद्रों में भेज दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि विभाग ने मटर के 60 क्विंटल के बीज का ऑर्डर भी प्राप्त कर लिया है और इसे भी जल्द विक्रय केंद्रों में भेजा जाएगा ।
