संजीव महाजन,नूरपुर(TSN): नूरपुर ब्लॉक की पंचायत सुलयाली में पिछले लगभग 70-80 वर्षों से हर साल नवरात्रों को रामलीला की जा रही हैं। इस गांव की रामलीला देखने गांववासियों के साथ-साथ दूर-दूर से लोग आया करते थे। भले अब चाहे बदले युग में लोग किन्हीं कारणों से रामलीला देखने कम आ रहे पर रामलीला क्लब के कलाकार हर साल बेहतर से बेहतरीन किरदार करके परंपरा को निभा रहे हैं। इस रामलीला में पिछले 35 सालों से नरेश शर्मा दशरथ व अन्य कई किरदार करते आ रहे हैं और युवाओं को इस परंपरा को निभाने के लिए प्रोत्साहित करते आ रहे हैं।
दशरथ का किरदार निभाने वाले कलाकार नरेश शर्मा ने कहा कि हमारे गांव में रामलीला पिछले 70-80 सालों से होती आ रही हैं। पहले हमारे बुजुर्ग इस रामलीला किया करते थे अब आगे नए युवा इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। यह हमारे बुजुर्गों की धरोहर है जिसे हम निभा रहे हैं। युवा कलाकार हर साल इसे कर रहे हैं और आगे आने वाले युवाओं को श्रीराम भगवान के कथा करके बता रहे हैं।
सौरभ पठानिया जानू ने बताया की वह पिछले चार साल से इस रामलीला में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं देखता आ रहा हूं यह रामलीला हमारे बुजुर्ग इसी तरह करते थे। हम रहे ना रहे पर यह रामलीला आगे भी इसी तरह चली रहे और हम बुजुर्गों की परंपरा को निभा रहे हैं और हम चाहते हैं कि आगे भी युवा इसी तरह निभाएंगे।
