बीबीएन :जगत सिंह (TSN)- नालागढ़ के पीडब्लयुड़ी रेस्ट हाउस में पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ ने बैठक का आयोजन किया ।बैठक में वरिष्ठ नागरिकों को आ रही समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई ।
संगठन के अध्यक्ष नरेश गई की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई । बैठक में 2016 जनवरी से पहले और 2016 के बाद सेवानिवृत कर्मचारियों की छठे वेतन आयोग के मुताबिक बकाया पड़े भत्ते,एरियर की अदायगी की मांग की गई । पेंशनर्स में इस बात को लेकर रोष प्रकट किया गया कि वर्तमान सरकार को आए हुए करीबन एक वर्ष हो चुका हैं लेकिन अभी तक 2016 के बकाया मिलने वाले एरियर पेंशनरों को अदा नहीं किए गए हैं । यदि पेंशनरों का बकाया एरियर जल्द अदा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में पेंशनरों को अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार एवं संबंधित विभाग की होगी।
