By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: संशोधित वेतनमान व लंबित पेंशन लाभ जल्द जारी करने की उठी मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > संशोधित वेतनमान व लंबित पेंशन लाभ जल्द जारी करने की उठी मांग
himachal

संशोधित वेतनमान व लंबित पेंशन लाभ जल्द जारी करने की उठी मांग

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/08/25 at 4:21 PM
Share

देहरा, गुलशन धनोहा -:हिमाचल प्रदेश परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच, जिला कांगड़ा की देहरा इकाई की मासिक बैठक मंगलवार को जिला अध्यक्ष चमन लाल पुंडीर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर वित्तीय लाभ न मिलने पर सदस्यों ने गहरा रोष व्यक्त किया।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अन्य विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके वित्तीय एवं पेंशन संबंधी लाभ निर्धारित समय पर मिल रहे हैं, लेकिन परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने जायज हकों के लिए लंबे समय से कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के वार्ड-2 आशीर्वाद के बाद भी समस्याओं का समाधान न होने से कर्मचारियों में निराशा और आक्रोश बढ़ रहा है।

मंच ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की कि 1 सितंबर 2026 से पहले जनवरी 2016 से वर्ष 2022 तक के संशोधित वेतनमान का लाभ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रदान किया जाए। इसके साथ ही पेंशन प्रबंधन, बकाया राशि और अन्य लंबित वित्तीय मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने की मांग की गई।सदस्यों ने कहा कि बैंक के माध्यम से पेंशन और अन्य भुगतान किए जाने के बावजूद कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राशि समय पर प्राप्त नहीं हो रही है। इससे बुजुर्ग पेंशनरों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान करने तथा सभी लंबित वित्तीय लाभ शीघ्र जारी करने पर जोर दिया गया। चमन लाल पुंडीर सहित मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष आगे भी एकजुट होकर जारी रखा जाएगा।

TAGGED: Dehra Pensioners raise demand
Chandrika August 25, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article डीएवी टूटू में वेद प्रचार सप्ताह पर रक्तदान शिविर, पार्षद मोनिका भारद्वाज ने किया शुभारंभ
Next Article विधानसभा सत्र सुचारू रूप से चलाना सरकार की जिम्मेदारी, जनहित के मुद्दों पर चर्चा जरूरी : विशाल नेहरिया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

विधानसभा सत्र सुचारू रूप से चलाना सरकार की जिम्मेदारी, जनहित के मुद्दों पर चर्चा जरूरी : विशाल नेहरिया

Ago

डीएवी टूटू में वेद प्रचार सप्ताह पर रक्तदान शिविर, पार्षद मोनिका भारद्वाज ने किया शुभारंभ

Ago

8 अगस्त से लापता हेत राम को तलाशने की मांग, एसपी मंडी से मिले परिजन

Ago

केंद्र से मदद न मिलने के बावजूद हिमाचल की आर्थिक स्थिति संभालने में सफल रही सरकार: कांग्रेस नेता

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?