सोलन/योगेश शर्मा: होम्योपैथी विभाग में 22 नए पद भरने की मंजूरी देने पर होम्योपैथिक कल्याण संघ ने सरकार का आभार जताया है। शनिवार को सोलन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान हिमाचल होम्योपैथिक कल्याण संघ के प्रधान डॉ रवि ने कहा कि करीब 25 सालों से होम्योपैथी कल्याण संघ मांग कर रहा था कि हिमाचल में नए पद भरे जाएं। संघ के आह्वान पर पिछली कैबिनेट में 22 नए पद सरकार द्वारा क्रिएट किए गए और इसे भरने की नोटिफिकेशन भी सरकार द्वारा कर दी गई है।
डॉ रवि ने कहा कि साल 1997 से लेकर होम्योपैथी विभाग एक भी नई भर्ती सरकार द्वारा नहीं की गई थी , इस बीच कांग्रेस की सरकार भी रही और भाजपा की लेकिन किसी ने भी इसकी ओर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जैसे ही हिमाचल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बने,उनके सामने यह मांग रखी और उनकी इस मांग पर ध्यान दिया गया है। हिमाचल होम्योपैथिक कल्याण संघ के महासचिव डॉ राम राणा ने कहा कि जो सरकार ने नए पद भरने की मंजूरी दी है। इससे हिमाचल प्रदेश की जनता को भी लाभ मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिस तरह से 22 पद निकाले हैं, उसी तरह से हर साल हिमाचल में होम्योपैथी विभाग में पदों की भर्ती की जानी चाहिए ताकि हिमाचल के लोगों को भी इससे लाभ मिल सके।
