संजीव महाजन, नूरपुर: कांगड़ा जिला में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निर्वाचन अधिकारी ने जिला प्रशासन की ओर कांगड़ा जिला में मतदाता जागरूकता के लिए चलाए गए ‘लोकतंत्र उत्सव वाहन’ को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाताओं को 12 नवंबर को मतदान करने के प्रति जागरूक करने के लिए रवाना किया।
इस मौके पर चुनावी ड्यूटी के लिए तैनात सभी अधिकारियों को कंपनी इंजीनियर ओर पीपीटी ओर प्रैक्टिकल रूप से ईवीएम ओर वीवीपैट की अंतिम ट्रेनिंग प्रदान की गई। इस मौके पर नायब तहसीलदार सदवां आशीष ठाकुर,बीडीओ डॉ बशीर खान, निर्वाचन कानूनगो संजय शर्मा, माइक्रो ऑब्ज़र्वर आदि उपस्थित रहे।
