By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर में जिला कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का जताया विरोध
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हमीरपुर में जिला कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का जताया विरोध
himachalpolitical

हमीरपुर में जिला कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का जताया विरोध

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/03/27 at 4:02 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस देश सहित प्रदेश भर में अपना विरोध जता रही हैं। प्रदेश में अलग-अलग जगहों ओर जिलों ने कांग्रेस ने नेता,कार्यकर्ता और समर्थक राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतर कर विरोध जता रहें हैं। इसी कड़ी में सोमवार को हमीरपुर जिला कांग्रेस ने गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में यहां रोष प्रदर्शन धरना दिया गया। इस अवसर पर पार्टी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीता वर्मा, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कांग्रेस फ्रंटल आर्गेनाईजेशन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि उनके नेता के खिलाफ केंद्र सरकार की ओर से षड्यंत्र किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा पूरी तरह से बौखला चुकी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में आज विरोध प्रदर्शन कर रही हैं और केंद्र सरकार की तानाशाही नीति के खिलाफ आगे भी आवाज बुलंद करती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की ओर से लोकसभा में अदानी का मुद्दा जोरो से उठाने के कारण ही भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ सोची-समझी रणनीति तैयार कर उनकी सदस्यता को रद्द करवाया हैं जिसका विरोध सभी विपक्षी दल भी कर रहे हैं ।
प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीता वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोकतांत्रिक ढांचे को खत्म करने में लगी हैं, जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना दुर्भाग्यपूर्ण हैं और केंद्र सरकार की तानाशाही को दर्शाता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा है और कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ आगे भी विरोध करती रहेगी। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार अडानी के मुद्दे पर जवाब देने के स्थान पर विपक्ष को निशाने पर ले रही हैं।
TAGGED: Demonstration, District Congress, hamirpur, protests, Rahul Gandhi
admin March 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिलासपुर के नम्होल में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने निकाली रोष रैली..केंद्र सरकार का जलाया पुतला
Next Article आनंद शर्मा ने सीएम से की मुलाकात..बोले केंद्र सरकार ने राहुल गांधी को सुनियोजित साजिश के तहत बनाया निशाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?