बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- बिलासपुर के नम्होल में पुर्व मंत्री रामलाल ठाकुर की अगवाई में राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस सड़कों पर उतर गई है। नम्होल चौक से मुख्य बाज़ार होते हुए पुर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रोष रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए केन्द्र सरकार का पुतला जलाया गया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने के विरोध में देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में मोदी सरकार के फैसले से नाराज चल रही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
मीडिया से बात करते हुए पुर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस ने सत्याग्रह रखा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता वापिस लेने से हिमाचल के एक-एक कार्यकर्ता में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी व युवा कांग्रेस राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।इस से पहले कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और राहुल गांधी के पक्ष में केंद्र सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की ।
