शिमला :चन्द्रिका (TSN)-हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रो सिम्मी अग्निहोत्री का शुक्रवार रात को निधन हो गया है। इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री ने खुद अपने फेसबुक पेज पर साझा की है ।
गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के घर पर 12 फरवरी को जागरण भी रखा गया था । इस आयोजन को लेकर मुकेश अग्निहोत्री की ओर से डिजिटल निमंत्रण भी जारी किया गया था। अपनी पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री के साथ उपमुख्यमंत्री इस जागरण कार्यक्रम को 12 फरवरी को करने वाले थे, लेकिन दुर्भाग्यवश प्रो सिम्मी अग्निहोत्री के निधन से उनका ये अरमान अधुरा रह गया । बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को सिम्मी अग्निहोत्री की ऊना में तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें ईलाज के लिए चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था,लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया । डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने इसकी जानकारी अपने फेसबुक पेज पर साझा की है । पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद स्थित निजी निवास आस्था कुंज में दोपहर 1:00 बजे तक रखा जाएगा। अंतिम संस्कार 2:00 बजे मोक्ष धाम गोंदपुर जयचंद (हरोली) में किया जाएगा।
