कुल्लू :मनमिंदर अरोड़ा (TSN)- जिला कुल्लू के भुंतर स्थित हवाई अड्डे का अब जल्द ही विस्तार होगा और इससे जिला कुल्लू के पर्यटन को भी काफी फायदा मिलेगा। जिला कुल्लू के पर्यटन कारोबारी लंबे समय से हवाई अड्डे के विस्तार की मांग कर रहे थे और अब इस हवाई अड्डे के विस्तार के लिए वन संरक्षण अधिनियम के तहत भी आवश्यक स्वीकृति मिल गई है।
पर्यटन कारोबार को मिलेगा बढ़ावा
यह स्वीकृति मिलने के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के द्वारा तय मानकों और विस्तारित सुरक्षा उपायों के दृष्टिगत आगामी कार्य किया जा सकेगा। अब वन संरक्षण अधिनियम के तहत मंजूरी मिलने से हवाई अड्डे के विस्तारीकरण को भी तेजी मिलेगी और हवाई अड्डे के विस्तार के साथ यहां पर बड़े हवाई जहाज भी आसानी से उत्तर पाएंगे।हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि कुल्लू जिला के प्रवेश द्वार भुंतर में इस हवाई पट्टी के विस्तार का मार्ग अब मजबूत हुआ है। क्योंकि इसके लिए जरूरी स्वीकृति मिल गई है। जिला कुल्लू में पर्यटन कारोबार के लिए हवाई सेवा का होना काफी जरूरी है और हवाई सेवा के माध्यम से सैलानी बाहरी राज्यों से कुल्लू तथा लाहौल घाटी के सुंदर वादियों में पहुंच सकते हैं। ऐसे में पंजाब के अमृतसर से कुल्लू के लिए भी अब सीधी उड़ान शुरू की गई और पंजाब से भी देश-विदेश के यात्री भुंतर हवाई अड्डा पहुंच रह रहे हैं। हिमाचल में पर्यटन के साथ-साथ बागवानी और जल विद्युत भी हिमाचल की आर्थिक की रीड है तथा पर्यटन के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश में हजारों परिवार जुड़े हुए हैं।
