संजीव महाजन,नूरपुर (TSN) : नगरोटा सूरिया में हिमाचल प्रदेश उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पिछले दिनों जिला चंबा में हुई दुर्घटना में पुलिस कर्मियों के दुखद निधन पर खब्बल गांव दिवंगत कांस्टेबल कमलजीत सिंह के घर परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान जिला चंबा में दुर्घटना में पुलिस कर्मियों के दुखद निधन को शहीद का दर्जा देने के लिए कैबिनेट बैठक में बात उठाई जाएगी।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने विश्राम गृह में पठानकोट आर.
एम को पठानकोट हरिद्वार बस को वाया नगरोटा सूरिया रुट पर तुरंत चलाने के आदेश भी दिए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से बारिश व भूस्खलन से हुए नुकसान व बेघर हुए परिवारों के घर घर जा कर जायजा लिया। जो बेघर हो गए हैं उन्हें सरकार की ओर से डेढ़ लाख रुपया तुरंत राहत दी गई हैं। बरसात थमने के बाद भूस्खलन से ध्वस्त हुई जमीन व घरों का तकनीकी विशेषज्ञों से निरीक्षण करवाया जाएगा। उसके बाद सभी पीड़ितों का चरणबद्ध तरीके से पुनर्वास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनका कांगड़ा जिला का सात दिवसीय प्रवास आज समाप्त हो गया हैं। ज़िले में कुल 700 करोड़ का नुक़सान हुआ हैं। 3000 लोगों का जीवन हेलीकॉप्टर, स्थानीय लोगों व एनडीआरएफ टीम के माध्यम से बचाया गया, जबकि 500 लोग राहत शिवरों में शिफ्ट किए गए हैं। 1300 मकानों का नुक़सान हुआ है, जिनमें 400 पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।
