अरविंदर सिंह,हमीरपुर (TSN) : आपदा से जूझ रही हिमाचल की जनता के साथ केंद्र की मोदी सरकार सौतेला व्यवहार कर रही हैं। यह बात प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कही। कांगेस प्रवक्ता ने कहा है कि ज़ब उत्तराखंड व गुजरात में आपदा आई थी तो केंद्र ने इन राज्यों को तुरंत प्रभाव से राष्ट्रीय आपदा घोषित किया था लेकिन हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने में केंद्र सरकार सौतेला का व्यवहार कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से हिमाचल प्रदेश को 11500 करोड़ रूपये का नुकसान उठाना पड़ा हैं और सैंकड़ो जिंदगीयां खत्म हो गई लेकिन केंद्र ने आपदा के नाम पर मात्र 200 करोड़ देकर प्रदेश की जनता के साथ सौतेलापन दिखाया हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर आपदा से पीड़ित हिमाचल को 6000 हजार मकान दिलवाने की बात कर लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहें हैं। अपनी राजनितिक रोटियां सेकने के लिए अनुराग ठाकुर प्रदेश की जनता से झूठ बोल रहें है कि केंद्र से उन्होंने आपदा के समय 6 हज़ार मकान दिलवाए हैं।
उन्होंने कहा कि जो 6 हज़ार मकान हिमाचल को मिले है वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले है और यह ग्रांट केंद्र से हिमाचल को साल 2022 की मिली हैं। इस में न तो केंद्र सरकार और न केंद्रीय मंत्री का किसी प्रकार से सहयोग रहा हैं। उन्होंने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर जुबानी हम+ला करते हुए कहा कि बीजेपी अध्यक्ष आपदा से जूझ रहें अपने प्रदेश के लिए भी कुछ नहीं कर पाएं हैं। यदि बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल की आपदा के मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष उठाते तो राष्ट्रीय आपदा घोषित हो सकती थी लेकिन जिन लोगों ने इतने वर्षों से बीजेपी के इन नेताओं को सरआंखों पर बिठाया आज उसी जनता के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाए, झूठी ब्यानबाजी कर नमक छिड़कने का काम कर रहें हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता ने विपक्षी नेता जयराम ठाकुर पर भी कड़ा प्रहा+र करते हुए कहा कि 5 साल सत्ता में रहते हुए जिन्हें प्रदेश की जनता ने पलटू राम की उपाधि दी थी अब जयराम ठाकुर के प्रतिदिन आ रहें प्रदेश व सरकार विरोधी बयानों पर उन्हें ब्यानवीर की उपाधि से नवाजेगी। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर व बीजेपी के विधायक बताए कि इस आपदा की घड़ी में प्रभावित लोगों को राहत दिलवाने में उनका कितना योगदान रहा हैं। जयराम ठाकुर ये भी बताए कि जिस मंडी जिला ने उनके 10 विधायकों को चुनकर विधानसभा भेजा उस जिले की आपदा के कहर से पीड़ित जनता को केंद्र से अब तक कितनी राहत प्रदान कारवाई गई हैं।
उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता आपदा पर भी मात्र राजनीति कर रहें है और झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहें हैं लेकिन प्रदेश की जनता देख व समझ रही है कि मुश्किल समय में कौन जनता के साथ खड़ा है और कौन राजनीति कर रहा है इसका जबाब प्रदेश की जनता शीघ्र ही बीजेपी को देगी।
