By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: उपमुख्यमंत्री बोले.. BJP के केंद्रीय नेता हिमाचल को कर रहे बदनाम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > उपमुख्यमंत्री बोले.. BJP के केंद्रीय नेता हिमाचल को कर रहे बदनाम
himachalpolitical

उपमुख्यमंत्री बोले.. BJP के केंद्रीय नेता हिमाचल को कर रहे बदनाम

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/09/23 at 7:22 PM
Share

नाहन,सतीश शर्मा(TSN)-उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश के नेताओं द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार को लगातार बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और हिमाचल में आर्थिक स्थिति के बदहाल होने का हवाला दिया जा रहा है.जबकि हिमाचल किसी भी तरह से आर्थिक किसी नहीं जूझ रहा है.सिरमौर जिला के दौरे पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के ददाहु में करोड़ों रुपए की लागत से बनी दो पेयजल योजनाओं का उद्घाटन किया।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि खुद प्रधानमंत्री विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हिमाचल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं जो बेहद निंदनीय है उन्होंने कहा कि हिमाचल की आर्थिक स्थिति बिल्कुल सही है और प्रदेश में चाहे कोई भी सरकार रही हो इसी तरीके के वितीय हालत हिमाचल प्रदेश के भीतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल शांत प्रिय प्रदेश है और प्रधानमंत्री द्वारा हिमाचल के बारे में इस तरीके के बातचीत करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल सरकार द्वारा की गई घोषणा की बात कर रहे हैं जबकि BJP ने खुद हरियाणा में महिलाओं को 2100 रुपए देने का वायदा किया है ऐसे में दूसरी पार्टी की घोषणा ऊपर सवाल उठाना गलत है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिंदुस्तान में अब राहुल गांधी का योग आ रहा है और राहुल गांधी देश के नेता प्रतिपक्ष बने हुए हैं जबकि भाजपा ने पूरा जोर लगाया कि किसी भी तरीके से राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष न बनने दिया जाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द की गई और कई जांच एजेंसी उनके पीछे भी लगाई गई उसके बावजूद व नेता प्रतिपक्ष बने ।उन्होंने कहा कि भाजपा 400 से अधिक सीटों का दावा करती थी जबकि भाजपा 240 सीटों पर सिमट गई और हिमाचल प्रदेश के भीतर भी भाजपा ने सत्ता को गिराने की कोशिश करी जो नाकामयाब रही ।

खुद बीजेपी कई राज्यों में कर रही है बड़े-बड़े वायदे

उन्होंने कहा कि बीजेपी हिमाचल सरकार पर कर्ज लेने का लगातार आरोप लगा रही है जबकि देश का कोई भी ऐसा राज्य नहीं है जिस राज्य ने कर्ज नहीं लिया हो।उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्य सरकार भी कर्ज के बोझ तले डूबे हुए हैं और खुद केंद्र की सरकार भी लगातार कर्ज ले रही है। मुकेश अग्निहोत्री कहा कि हिमाचल प्रदेश में मौजूदा सरकार मजबूती के साथ चल रही है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी वहीं उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जो भी गारंटीया प्रदेश की जनता को दी है उसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।

लोगों को प्रदेश में दी जाएगी गुणवत्तापूर्ण पेयजल सेवाएं

एक सवाल के जवाब में मुकेश अग्निहोत्री ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में पानी का बिल लेने का निर्णय जो प्रदेश की सरकार ने लिया है वह जल शक्ति विभाग के वित्तीय हालत को देखते हुए लिया गया।उन्होंने कहा कि हिमाचल में जल शक्ति विभाग के वित्तीय हालत सुधारने के लिए यह आवश्यक था और तभी लोगों को मजबूती के साथ पेयजल सेवाएं भी मिल पाएगी और विभागीय कर्मचारियों को समय पर वेतन भी मिल पाएगा।

TAGGED: Nahan deputy CM Mukesh agnihotri
Chandrika September 23, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा हर लिहाज से ऐतिहासिक : जयराम ठाकुर
Next Article 5 दिनों में भरा मंडी डयोड टनल के ऊपर बना गड्ढा…अंदर टनल को नुकसान नहीं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डॉक्टर डे पर आईजीएमसी में स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य पर मंथन, आधुनिक अस्पताल प्रबंधन पर हुई विशेष सीएमई

Ago

उत्तराखंड के अधिकारियों ने एचपीसीडीपी-II मॉडल का किया अध्ययन, आधुनिक बागवानी तकनीकों की ली जानकारी

Ago

ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर फिर हादसा, सामान से भरा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

Ago

ढलियारा कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स 10 दिवसीय एटीसी-245 प्रशिक्षण शिविर में लेने पहुंचे भाग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?