By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: उप मुख्यमंत्री ने सैंज में किया स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Uncategorized > उप मुख्यमंत्री ने सैंज में किया स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण
Uncategorized

उप मुख्यमंत्री ने सैंज में किया स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2023/06/22 at 6:42 PM
Share

शिमला : कमल भारद्वाज -उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुमारसैन बस अड्डा को एक माह के अंदर लोगों को समर्पित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, निरथ बांध से ठियोग विधानसभा क्षेत्र की 28 पंचायतों के लिए उठाऊ सिंचाई योजना बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

कुमारसैन बस अड्डा का एक माह के अंदर होगा लोकार्पण

मुकेश अग्निहोत्री आज कुमारसैन में पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष लगभग 500 बसों के बेड़े को बदलने के प्रयास किए जा रहे हैं और अब जो नई बसे आएंगी उनमें से ठियोग क्षेत्र को बसें उपलब्ध करवाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि 315 करोड़ रुपए की कुर्पण पेयजल योजना के लिए हाल ही में प्रदेश सरकार ने 13 करोड़ रुपए जारी किए हैं और अगले साल तक इस योजना का लोकार्पण कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, ठियोग बस अड्डा के लिए भी 13 करोड़ रुपए की राशि दी गई है और इसे जल्दी शुरू किया जाएगा।

इस दौरान लोक निर्माण और युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के नाम पर एक संस्था चलाई जाएगी जिसके माध्यम से शिक्षा, अध्ययन आदि क्षेत्रों में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें राजा वीरभद्र सिंह के विचारों को केवल प्रतिमा स्थापना तक सीमित नहीं रखना है बल्कि उन्हीं की तरह लोगों की सेवा करनी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल ढाँचे को सुदृढ़ करने को जो प्रयास जरूरी होंगे वो किए जाएँगे। उन्होंने श्री कोटेश्वर महादेव परिसर में बने मंच के निचले हिस्से में जिम खोलने बजट का प्रावधान करने का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रतिभा सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह प्रदेश के लोगों को अपने परिवार की तरह प्यार करते थे और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपने पिता स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए लोगों की सेवा के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सैंज में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह 6 दशक तक राजनीति में सक्रिय रहे और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार ने हिमाचल प्रदेश के गठन के लिए कार्य किया था और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह ने आधुनिक हिमाचल का निर्माण किया था। राजा वीरभद्र सिंह प्रदेश के लोगों के दिलों में बस्ते हैं।

प्रदेश के विभिन्न जगहों पर की जाएगी राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित

लोक निर्माण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज सैंज में राजा वीरभद्र सिंह की प्रथम प्रतिमा का अनावरण किया गया है और आने वाले समय में प्रदेश के विभिन्न जगहों पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला मंडलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

पीएमजीएसवाई के तहत जल्द मिलने वाले हैं 2800 करोड़

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हर क्षेत्र में सड़कों को दुरुस्त करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2400 किलोमीटर सड़कों के लिए 2800 करोड़ रुपए की राशि जल्द मिलने वाली है। उन्होंने बताया कि कुमारसैन कि 28 करोड़ रुपए की 2 सड़कों को इस योजना में डाला गया है। इसके अतिरिक्त, ठियोग की फागू-चियोग-सैंज सड़क को इस योजना के तहत 30 करोड़ रुपए से अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुमारसैन खंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और के तहत 20 करोड़ रुपए के कार्य चल रहे हैं और जल्द ही इस योजना का तीसरा चरण शुरू होने वाला है।उन्होंने कहा कि सर्वत्र हिमाचल प्रदेश का सर्वत्र विकास ही हमारा ध्येय है और इसी के तहत वह प्रदेश हित में कार्य कर रहे हैं।

TAGGED: Shimla sainj statue of late King Virbhadra Singh
Chandrika June 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एक करोड़ की फ्रॉड बोली के बाद अब 30 लाख में बिका HP 99 9999 नंबर, ट्रांसपोर्ट विभाग के ट्रेज़री खाते में आए सारे पैसे
Next Article कालंग गांव में माता फुंगनी के आदेश के बाद शुरू हुई धान की रोपाई..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय के लिए 3.18 करोड़ की स्वीकृति

Ago

चिंतपूर्णी मंदिर में भारी भीड़, व्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव; दर्शन को लगा 2–3 घंटे का समय

Ago

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण पर विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों को किया आमंत्रित

Ago

प्रदेश सरकार 8 अक्तूबर से पांगी में प्राकृतिक जौ की खरीद शुरू करेगी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?