सचिन शर्मा, केलांग: प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल स्पिति सुमित खिमटा ने मंगलवार को सेक्टर ऑफिसर के साथ वलनरेबल पोलिंग स्टेशनों की मैपिंग बारे चर्चा की।
इस संदर्भ में सेक्टर ऑफिसर को 1 सितंबर 2022 को इस विषय में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया था। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अनुपालना में सेक्टर ऑफिसर के साथ बैठक कर उसे अंतिम रूप दिया गया।
