राहुल चावला, धर्मशाला: विधानसभा चुनावों के मद्देेेनजर प्रदेश भर में युवा मतदाताओंं को जागरूक करने के लिए और वोट बनवाने के लिए प्रेरित के करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता अभियान चलाये जा रहे है। जिला कांगड़ा में भी इस तरह का अभियाान चल रहा है जिसका हिस्सा कांगड़ा जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधीश कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल भी बन गए है। आज उन्होंने जिला सचिवालय के बाहर अपने साथी अधिकारियों के साथ हाथों में बैनर्स लेकर मतदाताओं से अपील की है कि जिलाभर में म 1 अक्टूबर तक 18 साल की आयु को पूरा कर चुके या कर रहे है युवा वोटर्स लिस्ट में अपना नाम ज़रूर दर्ज करवाएं।
उन्होंने कहा कि यूं भी राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से यह दिशा निर्देश जारी किए गये हैं कि तमाम ऐसे लोगों को वोटर्स लिस्ट में जोड़ना है जो कि 18 साल से ऊपर हो चुके है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से 11 सितंबर तक वोटर्स कोसूची में जोड़ने और हटाने की तारीख तय की थी, जिसके तहत बीते कल उनकी ओर से 22 हजार नए वोटर्स बनाए गए ।
उन्होंने कहा कि इससे पहले जिला कांगड़ा की मतदान सूची में 12 लाख 80 हजार वोटर्स थे। मगर अब जब 22 हजार और वोटर्स जुड़े है तो ये संख्या और बढ़ गई है। वहीं उन्होंने कहा कि इस कैंपेन के माध्यम से 18 से 19 साल की आय़ु वर्ग के बीच जो एक बहुत बड़ा अंतर था वो भी उन्होंने मिटा दिया है।
डीसी कांगड़ा ने कहा कि अभी भी 7 से 8 हजार वोटर्स ऐसे हैं जिन्होंने 18 साल की उम्र तो पूरी कर ली है मगर वोटर लिस्ट में ऐड नहीं हुए है। उनके लिए अपील है कि वो फॉर्म 6 को भरकर अपना वोटर्स लिस्ट में नाम जरूर दर्ज करवाएं, क्योंकि भले ही साधारण तौर पर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए 11 सितंबर ही आखिरी तारीख थी। मगर फॉर्म 6 के जरिये नाम दर्ज करवाने की प्रक्रिया मतदान की घोषणा हो जाने के बाद भी स्वीकार की जाती रहेंगी ताकि फाइनल वोटर्स लिस्ट में ज्यादा से ज्यादा वोटर्स शामिल किए जा सकें।
उन्होंने बतया की ग्रामीण स्तर पर वोटर्स को जोड़ने के लिये तमाम शैक्षणिक संस्थानों का सहयोग लिया जा रहा है। वहां मतदान साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। ईवीएम को लेकर भी जागरूकता कैंपनिंग हो रही है।
