By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी शहर के सेरी मंच पर सप्ताह में दो दिन सजती है देशी हाट…महिलाएं खुद के द्वारा तैयार उत्पादों को लाती हैं बेचने
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी शहर के सेरी मंच पर सप्ताह में दो दिन सजती है देशी हाट…महिलाएं खुद के द्वारा तैयार उत्पादों को लाती हैं बेचने
himachalNews

मंडी शहर के सेरी मंच पर सप्ताह में दो दिन सजती है देशी हाट…महिलाएं खुद के द्वारा तैयार उत्पादों को लाती हैं बेचने

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/05/27 at 3:46 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – मंडी शहर के सेरी मंच पर सप्ताह में दो दिन सजने वाली ग्रामीण हाट स्वयं सहायता समूहों के साथ जुड़ी महिलाओं की आर्थिकी को मजबूत करने में मददगार साबित होती हुई नजर आ रही है। हर सप्ताह शुक्रवार और शनिवार को सेरी मंच पर यह ग्रामीण हाट सजती है जिसमें गांव और शहरी क्षेत्रों की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं खुद द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बेचने के लिए यहां लाती हैं। इनमें हाथ से बुनी हुई स्वेटरें, जुराबें, बच्चों के सेट, विभिन्न प्रकार के अनाज का आटा, आचार, चटनी, झाडू, बड़ियां, नमक, दालें, सिड्डू, कचौरी, भल्ले, बाबरू, सीरा, अनारदाना, मक्की की रोटी-साग और अन्य प्रकार के घरेलू उत्पाद शामिल हैं।

उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने में मददगार साबित हो रही ग्रामीण हाट

महिलाओं ने बताया कि सप्ताह में दो दिन सजने वाली इस ग्रामीण हाट में उनकी अच्छी बिक्री हो जाती है और वे अच्छी आजीविका कमा रही हैं। वहीं, समूहों के साथ जुड़ी अन्य महिलाएं भी इस ग्रामीण हाट के माध्यम से घर बैठे आमदनी कमा पा रही हैं। ग्रामीण हाट को लेकर लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिलता है। लोग सप्ताह में दो बार सजने वाली इस ग्रामीण हाट में आकर खरीददारी करना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें यहां शुद्ध और घरेलू उत्पाद खरीदने को मिलते हैं। यही नहीं पडोसी जिलों के लोग भी अब यहां आकर खरीददारी करने लगे हैं। कांगड़ा जिला से आई महिलाओं ने बताया कि उन्हें ग्रामीण हाट में घरेलू उत्पाद खरीदकर काफी अच्छा लगा।

नगर निगम मंडी के उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि नगर निगम द्वारा इन महिलाओं को यह स्थान निशुल्क उपलब्ध करवाया गया है ताकि इनके आर्थिक उत्थान में मदद की जा सके। ग्रामीण हाट एक ऐसा स्थान है जिसके उत्पाद हर व्यक्ति खरीदना चाहता है। इसमें ग्रामीण और शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित दर्जनों स्वयं सहायता समूह शामिल हैं।

TAGGED: Mandi desi hut
Chandrika May 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मटन सिद्ध में नेशनल हाईवे के किनारे ठे+का खोलने के विरो+ध में उतरे स्थानीय लोग,किया प्रदर्शन
Next Article रूपी पंचायत के दौरे पर पहुंचे बागवानी राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी,हुआ भव्य स्वागत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

छोटा शिमला चौक में हादसा, तेज रफ्तार कार से बुजुर्ग घायल

Ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिन निःशुल्क ऑनलाइन योग सत्र शुरू

Ago

आदि हिमानी चामुंडा में सुविधाओं को मिलेगा नया स्वरूप, प्रशासन ने तैयार की कार्ययोजना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?