अरविंदर सिंह,हमीरपुर: राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 पर मटन सिद्ध क्षेत्र में नया ठे+का खोले जाने का स्थानीय लोगों ने विरो+ध जताया हैं। महिला मंडल मटनसिद्ध ओर स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हुए ओर यहां खोले जा रहे शरा+ब के ठे+के को खोलने को लेकर जमकर विरो+ध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि यहां ठे+का खुलने से नशे के प्रचलन को बढ़ावा मिलेगा।
महिला मंडल मटनसिद्ध ओर स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ वर्ष पहले भी क्षेत्र में शरा+ब का ठे+का खोला गया था जिसका ग्रामीणों ने खुलकर विरो+ध किया था। ग्रामीणों के विरो+ध के बाद इस ठे+के को वहां से हटाया गया। वहीं ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान की कार्यशैली को भी सवालों के कट+घरे में खड़ा कर दिया हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिना उन्हें विश्वास में लिए प्रधान की तरफ से एनओसी जारी की गई हैं।
ग्रामीणों के विरो+ध प्रदर्शन की बात सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंची ओर ग्रामीणों से बातचीत की गई। वहीं ठे+का संचालकों की माने तो उन्हें विभाग से ठेका खोलने के संदर्भ में अनुमति प्राप्त हैं ओर प्रधान की तरफ से भी एनओसी मिली हैं। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही यहां यह ठेका खोला गया हैं।
डुघा पंचायत के उप प्रधान अंचल सिंह पटियाल ने बताया कि प्रधान ने बिना पंचायत प्रतिनिधियों को विश्वास में लिए एनओसी जारी की है। जिसका क्षेत्रवासी विरो+ध जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में शरा+ब का ठे+का ना खोले जाने को लेकर प्रस्ताव पारित किया था। वर्तमान प्रधान ने उसकी उल्लंघन करते हुए एनओसी जारी की हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन से हमारी मांग है कि इस ठे+के को बंद किया जाए।
महिला मंडल की प्रधान लवलीन ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में शरा+ब का ठे+का खोला गया हैं। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले भी क्षेत्र में ठे+का खोलने का महिला मंडल की तरफ से कड़ा विरो+ध किया गया था। कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद उस शरा+ब के ठेके को क्षेत्र से हटाया गया लेकिन अब एक बार फिर यहां पर ठे+का खोला जा रहा है जोकि सहन नहीं किया जाएगा।
ठे+के के सर्किल हेड प्रवेश ठाकुर ने बताया कि विभागीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ओर पंचायत प्रधान से एनओसी मिलने के बाद ठे+का खोला गया हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह ग्रामीणों को कोई दोष नहीं दे रहे प्रशासनिक तौर पर जो कार्रवाई होगी वह उससे सहमत रहेंगे।
