अनिल कुमार, किन्नौर: प्रदेश के बागवानी राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी शनिवार को किन्नौर ज़िला पहुंचे। ऐसे मे उनका किन्नौर के प्रवेश द्वार चौरा पहुंचने पर ज़िला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ओर पदाधिकारियों समेत प्रशासन ने भव्य स्वागत किया। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी 26 मई से ज़िला के दौरे पर है और रूपी पंचायत से उन्होंने अपना यह दौरा शुरू किया हैं। शनिवार को उनका रूपी पंचायत का दौरा समाप्त होगा जिसके बाद वे शाम को भावा वैली का दौरा करेंगे। यहां वह लोगों से मुलाक़ात करेंगे और आम समस्याओं को सुनने का काम करेंगे व विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।
प्रदेश के बागवानी राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 29 मई को ज़िला के मुख्यालय रिकांग पिओ पहुंचेंगे और आपने गृह क्षेत्र के लोगों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे व रिकांगपिओ क्षेत्र मे हो विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ साथ अधिकारियो की बैठक भी करेंगे। बागवानी राजस्व व जनजातीय विभाग से संबधित कार्यों पर अधिकारियों से चर्चा भी मंत्री करेंगे।
प्रदेश के बागवानी राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ज़िला के अंदर 6 जून तक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह आम जनमानस से मिलेंगे व हर समस्या को सुनकर उन्हें मौके पर सुलझाने का काम भी करेंगे। इसके अलावा जगत सिंह नेगी बारिश व बर्फबारी से हुए नुकसान पर भी स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक करेंगे और नुकसान की भरपाई पर चर्चा करेंगे।
