अनिल कुमार, किन्नौर: बिलासपुर के लूहनू में आयोजित जिला स्तरीय पेचक सीलाट मार्शल आर्ट खेलकूद प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में जिला किन्नौर के देवांश बिष्ट ने गोल्ड मेडल हासिल किया हैं। इस प्रतियोगिता में ब्लॉक से 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
देवांश बिष्ट ने अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने कोच श्री बृजलाल चौहान का धन्यवाद किया। देवांश बिष्ट ने गोल्ड मेडल हासिल करने पर कहा कि यहां तक पहुंचने के लिए मैं अपने माता व पिता का बहुत धन्यवाद करता हूं। उन्होंने मुझे हमेशा आगे बढ़ने में मदद करने के साथ ही मेरे मनोबल को बढ़ाया हैं, क्योंकि उन्होंने हमेशा मुझे अच्छे संस्कार दिए हैं।
देवांश बिष्ट के माता पिता भी अपने बेटे की इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं। देवांश बिष्ट ने यह उपलब्धि जूनियर वर्ग में हासिल की है, इससे पहले भी देवांश बिष्ट ने राष्ट्रीय स्तर पर दो बार सिल्वर मेडल व महाराष्ट्र मेंब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया है और जिला व राज्य स्तर पर कई बार गोल्ड मेडल हासिल किया हैं। देवांश बिष्ट ने अभी हाल ही में ब्लैक बेल्ट हासिल किया है ओर देवांश दो बार राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता खेल चुके हैं। देवांश बिष्ट तीसरी बार राष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद में भाग लेकर गोल्ड हासिल करना चाहता हैं।
देवांश बिष्ट का सपना है कि व सीनियर वर्ग में पहुंचकर ओलंपिक खेल खेलकूद प्रतियोगिता में खेल कर गोल्ड मेडल हासिल करे और देश, प्रदेश व जिला किन्नौर का व कल्पा का नाम रोशन करें।देवांश बिष्ट ने कहा कि अपने स्वास्थ्य को तंदुरुस्त रखने के लिए हमें किसी भी खेल में भाग लेना चाहिए और हमें नशा नहीं करना चाहिए। हमें नशे से दूर रहना चाहिए। खेलकूद के साथ-साथ हमें अपने पढ़ाई में भी ध्यान देना चाहिए।
