By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कुड्डू पंचायत में विकास को मिली रफ्तार, शिक्षा मंत्री ने किए कई परियोजनाओं के शिलान्यास
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कुड्डू पंचायत में विकास को मिली रफ्तार, शिक्षा मंत्री ने किए कई परियोजनाओं के शिलान्यास
himachalNews

कुड्डू पंचायत में विकास को मिली रफ्तार, शिक्षा मंत्री ने किए कई परियोजनाओं के शिलान्यास

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/04/05 at 6:27 PM
Share
शिमला, संजू- रोहित ठाकुर ने जुब्बल उपमंडल की सीमावर्ती कुड्डू पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने 3.83 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नढाल सड़क का भूमि पूजन किया तथा 1.87 करोड़ रुपये से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढाडी रावत का लोकार्पण किया। साथ ही बटाड़ गांव में सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी गई, जिसके लिए प्रारंभिक चरण में 5 लाख रुपये जारी किए गए।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि कुड्डू पंचायत उत्तराखंड सीमा से सटी एक दूरस्थ लेकिन महत्वपूर्ण क्षेत्र है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में यहां व्यापक विकास हुआ है, जिसमें सड़क और भवन निर्माण प्रमुख हैं।उन्होंने वर्ष 2025 में आई प्राकृतिक आपदा का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने प्रभावित लोगों को तत्काल राहत प्रदान की और आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया।मंत्री ने बताया कि जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगभग 550 करोड़ रुपये के कार्य जारी हैं। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए शिक्षा क्षेत्र में 9666 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है, जिससे प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय छात्रों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिलेंगे और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। इस वर्ष से यहां प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।सरकार द्वारा शिक्षा सुधार के तहत शिक्षकों की भर्ती, अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई, पौष्टिक आहार योजना और शिक्षकों-विद्यार्थियों के विदेश भ्रमण जैसी पहलें की जा रही हैं। साथ ही 151 स्कूलों को CBSE से संबद्ध किया गया है।कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
TAGGED: Shimla Development Gains Momentum in Kuddu Panchayat; Education Minister Lays Foundation Stones for Several Projects.
Chandrika April 5, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नन्हे कदम, बड़ी उड़ान: शिमला के दो बच्चों ने हासिल की विशेष सफलता
Next Article धर्मशाला में स्मार्ट मीटर की ओर तेज़ी: 26 हजार मीटर बदलने की प्रक्रिया जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

धर्मशाला कॉलेज में ‘विरासत 2026’ का भव्य आयोजन कल, कई यूनिवर्सिटीज होंगी शामिल

Ago

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?