By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नन्हे कदम, बड़ी उड़ान: शिमला के दो बच्चों ने हासिल की विशेष सफलता
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नन्हे कदम, बड़ी उड़ान: शिमला के दो बच्चों ने हासिल की विशेष सफलता
himachalNews

नन्हे कदम, बड़ी उड़ान: शिमला के दो बच्चों ने हासिल की विशेष सफलता

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/04/04 at 9:06 PM
Share
शिमला,4 अप्रैल:शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शनिवार को “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” श्रेणी के दो होनहार बच्चों—अमृत वर्मा और मोक्षित शर्मा—को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर दोनों बच्चों को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।
उपायुक्त ने कहा कि अमृत और मोक्षित की सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है। अमृत वर्मा का चयन राज्य स्तरीय INSPIRE विज्ञान कार्यशाला के लिए हुआ है, जबकि मोक्षित शर्मा को राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) के तहत ₹12,000 वार्षिक छात्रवृत्ति मिली है।उन्होंने बताया कि “चिल्ड्रन ऑफ the स्टेट” योजना के तहत बेसहारा और जरूरतमंद बच्चों को सरकार पूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है, जिससे वे बिना किसी बाधा के अपने सपनों को साकार कर सकें। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का उद्देश्य ऐसे बच्चों को सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन देना है।अमृत वर्मा ने दृष्टिबाधित लोगों के लिए “स्मार्ट सेंसर स्टिक” का नवाचार प्रस्तुत किया है, जिसमें सेंसर, वाइब्रेशन मोटर और स्पीकर जैसी तकनीकों का उपयोग होगा। यह स्टिक रास्ते में आने वाली बाधाओं को पहचानकर उपयोगकर्ता को सचेत करेगी, जिससे उनकी सुरक्षा और स्वतंत्रता बढ़ेगी। इस मॉडल के लिए उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से ₹10,000 की सहायता भी मिली है।वहीं, मोक्षित शर्मा का चयन NMMSS योजना के तहत हुआ है, जिसके अंतर्गत उन्हें कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी।दोनों छात्र पहले राजकीय उच्च विद्यालय जाखू में अध्ययनरत थे और वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टूटीकंडी में अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए हैं।इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल भी उपस्थित रहीं।
TAGGED: Shimla DC Anupam Kashyap
Chandrika April 4, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंडी में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, आगामी विस चुनावों के लिए कमर कसेगी भाजपा
Next Article कुड्डू पंचायत में विकास को मिली रफ्तार, शिक्षा मंत्री ने किए कई परियोजनाओं के शिलान्यास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?