संजीव महाजन,नूरपुर: आगामी विधानसभा चुनाव की आहट देख राजनेताओं ने अपनी-अपनी विधानसभाओं में डोर टू डोर जनसपंर्क अभियान तेज कर दिया है और लोगों के बीच जाकर उनकी समास्याएं सुन रहे है। लोगों की समस्याएं सुनने के साथ ही नेता जनता से अपने लिए चुनावों में सहयोग मांग रहे है। इसी मद्देनजर नूरपुर के पूर्व विधायक ने भी आज अपने पैतृक नूरपुर के वार्ड नंबर दो में डोर टू डोर अभियान चलाया ओर लोगों की समस्याएं सुनी।
इस दौरान विधायक अजय महाजन ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा सरकार ओर नगर परिषद पर आरोप लगाते हुए कहा कि अढ़ाई साल पहले भाजपा ने नगर परिषद चुनावों में “वोट फ़ॉर चेंज” का नारा दिया था लेकिन भाजपा की नगर परिषद बनने के बाद शहर में पिछले अढ़ाई सालों में शहर का कोई विकास नहीं हुआ। महाजन ने कहा कि अपने चहेते लोगों को फायदा देने के लिए शहर की कई टाइलनुमा गलियों की टाइलें उखाड़ कर दोबारा से नई टाइलें डाली गई है। महाजन ने कहा कि नगर परिषद बनते ही वन मंत्री ने शहर के हर वार्ड में 10-10 लाख रुपए देने की घोषणा की थी लेकिन वह घोषणा भी हवाई फायर निकली।
महाजन ने कहा कि हर वार्ड में पैसे उपलब्ध करवाने की दूर की बात भाजपा सरकार ने कांग्रेस समर्थित पार्षदों के साथ ओर उनके वार्डों में भेदभाव की नीति अपनाई है। महाजन ने कहा कि मंत्री कहते है कि नूरपुर नगर परिषद में पैसे की कोई कमी नहीं है, लेकिन नगर परिषद ने बिजली बोर्ड का 18 माह का बिजली का भुगतान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में नूरपुर शहर की हालत दयनीय हो गयी है।
