सोलन,भूपेंद्र ठाकुर (TSN)-श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सोलन जिला के जटोली स्थित भगवान शिव के प्राचीन मंदिर में हजारों की संख्या में लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचे।जटोली शिव मंदिर में भगवान शिव का बेहद दुर्लभ स्पाटिक का शिवलिंग है.
श्रावण मास के सोमवार को स्पाटिक शिवलिंग के दर्शन करना बेहद शुभ माना जाता है.यही वजह है कि सोमवार को देश के विभिन्न राज्यों से यहां पर भक्तजन भगवान शिव के दर्शनों के लिए पहुंचे थे.सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था और देर रात तक भक्त भगवान शिव की पूजा अर्चना में लीन रहे.
