चिंतपूर्णी :राकेश (विकास शर्मा)- हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी में बुधवार देर रात 11:00 बजे के करीब कड़कड़ाती ठंड के बीच पंजाब के जालंधर जिला के गांव ललिया खुर्द के श्रद्धालु मंगतराम शर्मा ने 3 किलोमीटर की दंडवत यात्रा की। जिसने भी इस दंडवत यात्रा के पीछे की कहानी सुनी और मां चिंतपूर्णी के चमत्कार के बारे में जाना वह हैरान हो गया कैसे मां अपने भक्तों के कष्ट हर लेती हैं ।
घटना ऐसी है कि एक वर्ष पहले मंगतराम के जीजा, जो कि पंजाब पुलिस में काम करते हैं वह बहुत ज्यादा बीमार हो गए। बीमार होने पर उन्हें जालंधर के चैरिटेबल हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच करने के बाद उनके इलाज में असमर्थ बताया और उन्हें कहीं और ले जाने के लिए कहा इसके बाद परिवार द्वारा उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में ले जाया गया. इस दौरान डॉक्टर ने परिवार से भगवान की प्रार्थना करने के लिए कहा और इलाज शुरू किया. इसी दौरान बीमार जीजा के साले ने मां चिंतपूर्णी से प्रार्थना की कि उनके जीजा ठीक हो जाएगे तो वह मां के दरबार में दंडवत यात्रा करेंगे. इसके बाद मां चिंतपूर्णी ने उनकी पुकार सुन ली और कुछ दिनों के बाद जीजा बिल्कुल स्वस्थ हो गए. अब बुधवार रात को साले मंगतराम ने मां से की हुई प्रतिज्ञा पूरी की और मां का शुक्रगुजार किया. वहीं मंगतराम ने बातचीत करते हुए बताया कि मां की कृपा से यात्रा पुरी की और आगे भी मां का आशीर्वाद यूं ही बना रहे।
