बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN)- देश और विदेश के श्रद्धालु अब ऑनलाइन माता श्री नैना देवी के दर्शन और दान कर सकेगे । मंदिर न्यास ने अपनी वेबसाइट लांच की है, यह वेबसाइट मंदिर के अध्यक्ष इंजीनियर धर्मपाल ने तैयार की है और विधिवत रूप से मंदिर न्यास की आयुक्त निधि पटेल ने लॉन्च की है ।यह वेबसाइट लॉन्चिंग के उपलक्ष्य पर जहां पर मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर मंदिर न्यास के सहायक अभियंता प्रेम शर्मा मंदिर न्यास के सभी न्यासी मौजूद थे ।
मंदिर न्यास श्री नैना देवी की वेबसाइट के लांचिंग के बाद मंदिर न्यास की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । बैठक के उपरांत पत्रकारों ने मंदिर न्यास की आयुक्त निधि पटेल ने बताया कि मंदिर न्यास की इस बैठक में जहां पर विकास कार्य पर चर्चा की गई । वहीं पर आने वाले समय में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नए प्लान भी तैयार किए गए । मंदिर आयुक्त ने कहा कि मंदिर न्यास का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को इस तीर्थ स्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है । जिसमें पीने के पानी , सुलभ शौचालय और साफ सफाई की व्यवस्था शामिल है ।मंदिर आयुक्त ने कहा कि आने वाले नवरात्रों के दौरान भी श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा । जिसके लिए मंदिर न्यास ने अपनी तैयारियां पूरी तरह से शुरू कर दी है,ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े ।
वेबसाइट पर मिलेगी ये जानकारी
मंदिर न्यास के अध्यक्ष धर्मपाल ने पत्रकारों को बताया कि कई बार विदेशी श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दान करने की समस्या आती थी, जिसके मध्य नजर उन्होंने जब मंदिर न्यास का कार्यभार संभाला तभी उन्होंने वेबसाइट को बनाना शुरू कर दिया था । उन्होंने कहा कि वह इंजीनियर है और उन्होंने लगभग 6 महीने का समय इस वेबसाइट को तैयार करने में लगाया, अब इससे जहां पर श्रद्धालुओं को देश और विदेश के श्रद्धालुओं को माता के दर्शन ऑनलाइन हो पाएंगे, वहीं पर माता के यहां पर ठहरने की व्यवस्था अन्य व्यवस्थाओं पर भी व्यापक जानकारी मिलेगी । साथ में वह ऑनलाइन दान भी कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि जल्द इस वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पूजा और प्रसाद का भी प्रबंध किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को माता के दरबार में हर तरह की सुविधा प्राप्त हो । उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को माता के दर्शनों के साथ-साथ माताजी का प्रसाद और माता जी का आशीर्वाद उन्हें मिले । इस मौके पर मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि मंदिर विकास की इस वेबसाइट से श्रद्धालुओं को काफी लाभ मिलेगा और मंदिर न्यास जहां पर मेला की तैयारी बखूबी कर रहा है, वहीं पर मंदिर न्यास के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हमेशा कृत संकल्प है
