By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार ने उठाए ऐतिहासिक कदम,केंद्र ने किया सौतेला व्यवहार: उप मुख्यमंत्री
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार ने उठाए ऐतिहासिक कदम,केंद्र ने किया सौतेला व्यवहार: उप मुख्यमंत्री
himachalpolitical

आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार ने उठाए ऐतिहासिक कदम,केंद्र ने किया सौतेला व्यवहार: उप मुख्यमंत्री

admin
admin 5 Min Read
Updated 2023/10/04 at 4:38 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN):  हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावितों के लिए राहत पैकेज जारी करना ऐतिहासिक है और पैकेज के माध्यम से हर वर्ग पहुंचने का काम किया जाएगा। यह बात हमीरपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने सीमित संसाधनों के बावजूद लगभग 4500 करोड रुपए का राहत पैकेज तैयार किया हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से राहत मैन्युअल में बदलाव कर आपदा प्रभावितों को अधिक से अधिक सहायता पहुंचाने का काम करने की कोशिश की हैं। वहीं उन्होंने भाजपा पर आपदा की इस घड़ी में राजनीति करने के आरोप भी लगाए और कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा नेताओं ने आम जनता की सहायता के लिए सरकार का सहयोग ना करने का काम किया हैं ।
हिमाचल के हित के लिए त्रासदी को लेकर एक प्रस्ताव विधानसभा में लाया गया तो विपक्ष इसका विरोध किया और इस प्रस्ताव को पास होने नहीं दिया ऐसा लग रहा है कि हिमाचल में लीडरशिप का संकट खड़ा हो रहा है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो श्वेत पत्र लाया था उसका भी भाजपा ने कोई जवाब नहीं दिया त्रासदी का पैकेज आज तक हिमाचल को नहीं मिला है नियमों के मुताबिक जो मिलना चाहिए वह भी नहीं मिल रहा हैं।
उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र ने प्रदेश को मदद देने की जगह हाथ पीछे खींच रखे हैं। इतनी बड़ी त्रासदी पर दूसरे प्रदेशों को जहां मदद की जाती है उसमें हिमाचल को मदद ना करके भेदभाव किया जा रहा हैं । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अब अपने स्तर पर संसाधन जुटा रही हैं। 4500 करोड़ रूपया का पैकेज तैयार किया गया हैं। जिन लोगों के घर छिन गए हैं उन्हें 7 लाख रुपए तक की मदद प्रदेश सरकार की ओर से दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि गारंटीयों को पूरा करने की फिक्र भाजपा ना करें ओपीएस लागू करके इसका बड़ा उदाहरण कांग्रेस सरकार पेश कर चुकी हैं । उन्होंने कहा कि भाजपा में अगर इच्छा शक्ति होती तो वह इस ओपीएस को लागू करके दिखाती लेकिन भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में सिर्फ कर्मचारियों पर डंडे चलकर उनका शोषण किया। उन्होंने कहा कि सभी गारंटीयों को एक-एक करके पूरा किया जाएगा। कांग्रेस अपने राजधर्म को सही तरीके से और सही समय पर निभाएगी ।
पंचायती राज कर्मचारियों की हड़ताल के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे लेकर पंचायती राज मंत्री कर्मचारियों से बात कर रहे हैं और उम्मीद है जल्द ही इसका हल निकल जाएगा। अपनी बात रखने का लोकतंत्र में सबको अधिकार हैं।
धर्मशाला में खालिस्तान समर्थकों की बोल राइटिंग करके मुद्दे पर होगी कड़ी कार्रवाई
धर्मशाला में खालिस्तान समर्थकों की बाल राइटिंग के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार इसका कड़ा विरोध करती हैं। पूर्व में भी ऐसी घटना में शामिल लोगों को पकड़ा गया था और इस मुद्दे पर भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शानन प्रोजेक्ट को वापिस करे पंजाब ,नहीं तो लड़ी जाएगी कानूनी लड़ाई
उन्होंने कहा कि शानन प्रोजेक्ट हिमाचल ने पंजाब को 40 साल की लिस्ट पर दिया था लेकिन बड़े ही दुख की बात है कि आज पंजाब किसी प्रोजेक्ट को तय समय के बाद हिमाचल को लौटाने की बजाय इस पर अपना मालिकाना हक जाता रहा हैं। पंजाब की नियत में बदनियत आ गई हैं। हिमाचल अपने इस प्रोजेक्ट को वापस लेने के लिए पूरी कानूनी लड़ाई लड़कर अपना हक पंजाब से वापस लेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह हिमाचल की इस संपत्ति को अब तय समय के बाद उसे वापस कर दें। हिमाचल उसका छोटा भाई हैं। मानते हैं कि दी हुई चीज को वापस करना बहुत दुख होता है लेकिन हिमाचल को उसका हक चाहिए। अगर उन्हें सही तरीके से यह संपत्ति वापस नहीं की गई तो इसके लिए पूरी कानूनी लड़ाई लड़कर हिमाचल का हक उसे दिलवाया जाएगा।
TAGGED: affected people, Deputy Chief Minister, disaster, Government, hamirpur, historic steps, Relief
admin October 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article देश और विदेश के श्रद्धालु अब ऑनलाइन कर सकेंगे माता श्री नैना देवी के दर्शन..मंदिर न्यास ने की अपनी वेबसाइट लांच
Next Article अपनी मांगों को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ हमीरपुर मंडल के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, जताया विरोध
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?