बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN)- जिला बिलासपुर श्री नैना देवी मंदिर में गत शाम से ही तेज बरसात का दौर जारी है ।आज भी सुबह से यहां झमाझम बारिश हो रही है । भारी बारिश के बावजूद लगातार श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंच रहे हैं ।
बारिश के साथ-साथ पूरी पहाडी धुंध से ढकी है और विजिबिलिटी कम होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत का सामना भी करना पड़ रहा है ।श्री नैना देवी शक्तिपीठ की बात करें तो यहां पर पिछले दो महीने से रुक-रुक कर लगातार बारिश का दौर चल रहा है, अभी तक भी बरसात का मौसम समाप्त नहीं हुआ है । श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें अच्छे ढंग से माता जी के दर्शन हुए और इस सुहावने मौसम में उन्होंने खूब आनंद उठाया ।
