बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN)- कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर लगातार हा+ दसों का दौर जारी है | फोरलेन पर एक के बाद एक हा+ दसे पेश आ रहे है | शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे फोरलेन पर समलेटू के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सडक किनारे खड़े ट्राले के साथ टकरा गया |
इस हा+दसे में पिकअप चालक व पिकअप में बैठा एक अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हुआ है | इन दोनों घायलों को सीएचसी स्वारघाट की 108 एम्बुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया जहाँ से उन्हें एम्स के लिए रैफर किया गया है | घायलों की पहचान संतोष कुमार पुत्र रमेश उम्र 30 साल और आशीष पुत्र जय सिंह निवासी गाँव व डाकघर करलौटी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है | बता दें कि इस फोरलेन पर थापना,समलेटू, मेहला ब्लैक स्पॉट है जहाँ पर अक्सर दुर्घटनाये हो रही है | कई जगह फोरलेन एक तरफा होने की वजह से दुर्घटनाए हो रही है तो कई दुर्घटनाए वाहन चालको की लापरवाही से हो रही है |
