राहुल चावला,धर्मशाला: हिमाचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में वर्ष भर में आयोजित होने वाले पर्व ओर त्योहारों की जानकारी अब श्रद्धालुओं को कैलेंडर के माध्यम से मिल पाएगी जिला प्रशासन की ओर से श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम का कैलेंडर जारी कर दिया गया हैं। इस कैलेंडर में मंदिर से जुड़े प्रमुख दिनों और उत्सवों की जानकारी भी मुहैया करवाई गई हैं।
एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने बताया की श्री चामुंडा मंदिर देशभर के लोगों की आस्था से जुड़ा है और हर वर्ष श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता के दर्शन के लिए यहां आते हैं। आस्था का बड़ा केंद्र होने के कारण लोगों की रुचि मंदिर से जुड़े प्रमुख दिनों और उत्सवों में सदैव रहती हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में मनाए जाने वाले पर्व, त्यौहारों की जानकारी भक्तों को मंदिर के कैलेंडर के माध्यम से मिल सकेगी।
उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास की ओर से मंदिर की परंपरा के अनुसार मनाए जाने वाले उत्सवों को कैलेंडर में विशेष तौर से अंकित किया गया हैं। इसके माध्यम से भक्त मंदिर से जुड़े प्रमुख मेलों और उत्सवों की तिथि जान पाएंगे और तदानुसार अपनी यात्रा प्लान कर पाएंगे।
उन्होंने बताया कि मंदिर में नवरात्रि और अन्य धार्मिक त्यौहार बड़े उत्साह से मनाए जाते हैं। देश-विदेश के हजारों भक्त प्रतिवर्ष इन त्यौहारों के समय श्री चामुंडा देवी के दर्शन करने आते हैं। साथ ही इन उत्सवों में शामिल होकर लोक परंपरा के अनुसार मनाए जाने वाले इन त्यौहारों की जीवंतता और उपासना पद्धति से रूबरू भी होते हैं।
