राहुल चावला, धर्मशाला : शिक्षा और समाज से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करने के उद्देश्य से 25 जनवरी को धर्मशाला कॉलेज के सभागार में त्रिगर्त युवोत्सव जिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं। यह योजना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से करवाया जा रहा हैं। सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कांगड़ा के जिला संयोजक अभिनव चौधरी ने बताया कि इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आशीष चौहान उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित, समाज हित व राष्ट्र हित में कार्य करने वाला छात्र संगठन हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल समस्या को उजागर ही नहीं करती बल्कि उसे समाधान तक ले जाने का कार्य करती हैं। विद्यार्थी परिषद ने हमेशा ही छात्र हितों के लिए आंदोलन लड़े हैं।
अभिनव चौधरी ने कहा की यह वर्ष विद्यार्थी परिषद का 75 वां वर्ष हैं। विद्यार्थी परिषद के अमृत महोत्सव को मानने हेतु आने वाले दिनों में विद्यार्थी परिषद देश के सभी ज़िलों में ज़िला सम्मेलनों का आयोजन करने जा रही हैं। इन सम्मेलनों में परिषद की स्कूल की इकाई, महाविद्यालय इकाई, विश्वविद्यालय इकाई सहित सभी राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानों से ले कर के आई टी आई के छात्र इस जिला सम्मेलन में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया की इस जिला सम्मेलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कांगड़ा से जुड़ी शिक्षा क्षेत्र व समाज क्षेत्र की समस्याओं पर प्रस्ताव भी पारित करेगी। इस जिला सम्मेलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वावलंबी भारत का सपना देखते हुए स्वावलंबी हिमाचल को बढ़ावा देते हुए भी प्रस्ताव पारित किया जाएगा। अपने जिला में लोकल फ़ॉर वोकल व अपने हाथों की कारीगरी को कैसे देश विदेश में प्रसिद्ध किया जाए इस पर भी सभी छात्रों से सुझाव लिए जाएंगे।
छात्रों की ओर से बताए गए मुद्दों पर खुले मंच पर छात्र नेताओं की ओर से भाषण दिए जाएंगे। उन्होंने बताया की जिला सम्मेलन के दौरान शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी।
