मंडी : परी शर्मा – सिखने के प्रतिफल विषय पर मंडी के संस्कृति सदन कांगनी धार में समग्र शिक्षा के अंतर्गत एक दिवसीय नेशनल अचीवमेंट सर्वे वर्कशॉप का आयोजन किया गया। नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2021 के बाद की स्थिति को जानने के लिए इस कार्यशाला में चर्चा की गई। कार्यशाला में जिला भर के प्रधानाचार्य ,अध्यापकों और एस .एम .सी. सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस एक दिवसीय नेशनल अचीवमेंट सर्वे में जिला भर के प्रधानाचार्य ,अध्यापकों और एस .एम .सी. मेंबर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला परियोजना अधिकारी बलबीर भारद्वाज ने बताया कि नेशनल अचीवमेंट सर्वे वर्कशॉप में 2017 से चालू शैक्षणिक सत्र तक बच्चों की सिखने की क्षमता को लेकर समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि नेशनल अचीवमेंट सर्वे 12 नवम्बर 2021 में किया गया। यह सर्वे सबसे बड़ा सर्वे था जिसें 55 सेंटर में कनडक्ट किया गया और 1 लाख 33 हजार के आसपास स्कूल इसमें कवर किए गए। इस सर्वे के आध्णर पर रिसर्च, प्लानिंग और अन्य विषयों में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2021 के बाद की स्थिति को जानने के लिए सिखने के प्रतिफल विषय पर कार्यशाला में चर्चा की जा रही है।
