By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जय हिन्द फाउंडेशन को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डीजीपी संजय कुंडू ने प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जय हिन्द फाउंडेशन को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डीजीपी संजय कुंडू ने प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित
himachalNews

जय हिन्द फाउंडेशन को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डीजीपी संजय कुंडू ने प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/05/01 at 7:06 PM
Share

शिमला:चन्द्रिका(TSN)-हिमाचल प्रदेश में 2023 में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगो की जान बचाने वाले पुलिस जवानों और इस दौरान लोगों तक खबरें पहुंचाने वाले मीडिया कर्मियों को जय हिंद फाउंडेशन और जर्नालिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा सम्मान देकर उनके प्रोत्साहन को बढ़ावा देने पर हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू द्वारा तीनों सांगठनों के अध्यक्ष अर्शदीप सिह समर को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है ।

2023 में हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा का वह भयानक चेहरा कोई भी नहीं भूल पाया है। इस दौरान आपदा ने कई घरों को अपनी चपेट में लिया था, जबकि कई घरों के चिराग हमेशा हमेशा के लिए बुझा दिए थे। इस बीच हिमाचल पुलिस के जवान और एसडीआरएफ ने अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों की जान बचाई थी। इसके अलावा मीडिया कर्मियों ने भी मुश्किल से मुश्किल दौर में बेहतरीन रिपोर्टिंग कर कई मामले सरकार और आम जनता के ध्यान में लाए थे। इन तमाम बातों को मद्देनज़र रखते हुए जय हिंद फाउंडेशन ने उन योद्धाओं के लिए योद्धा सम्मान समारोह आयोजित किया था। इस समारोह का उद्देश्य जवानों में और अधिक उत्साह भरना और उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कामों को आम जनता तक पहुंचाना था।जय हिंद फाऊंडेशन समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। इसी को देखते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशासन ने जय हिंद फाऊंडेशन को प्रशंसा पत्र प्रदान किया।

जनहित और देशहित में लोगों को प्रोत्साहन करने के लिए जारी रहेगा काम-अर्शदीप सिंह समर

इस अवसर पर जय हिंद फाउंडेशन के अध्यक्ष अर्शदीप सिंह समर ने राज्य के डीजीपी संजय कुंडू का आभार प्रकट किया। अर्शदीप समर ने कहा कि आपदा का वक्त बेहद मुश्किलों भरा रहा। इस मुश्किल दौर में भी पुलिस और मीडिया कर्मियों ने अपनी जान हथेली में रखकर लोगों तक खबरें पहुंचाने का बखूबी काम किया था। इससे न केवल आपदा में आए संकट को कम करने में मदद मिली,बल्कि कई लोगों की जान भी बचाई जा सकी। उन्होंने बताया कि आपदा के दौरान पुलिस एसडीआरफ के जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना काम किया था, जिसको देखते हुए जय हिन्द फाउंडेशन ने ऐसे महान योद्धाओं को सम्मान देने के लिए गेयटी थिएटर में सम्मान समारोह का आयोजन किया था और ऐसे जवानों का हौसला अफजाई करने का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि जनहित और देश हित में लोगों को प्रोत्साहन करने के लिए यह काम आगे भी जारी रहेगा। इस थेरे एनी इनफॉरमेशन के उपाध्यक्ष रितेश मोहिंद्रा, उपाध्यक्ष मोहित प्रेम शर्मा और महासचिव तपिन मल्होत्रा भी खास तौर पर मौजूद रहे।

TAGGED: Shimla DGP Sanjay Kundu honored Jai Hind Foundation
Chandrika May 1, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article दाढ़ी मूंछों को रखने पर एक उद्योग ने निकाले करीब 80 कामगार..DC सोलन ने दिए जांच के आदेश
Next Article CM सुक्खू बोले..राष्ट्रीय नेता कहीं से भी लड़ सकते हैं चुनाव…भाजपा क्यों कर रही ब्यानबाजी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, निरीक्षण के बाद ही मिलेंगे लाइसेंस

Ago

संगीत सदन ने समर कैंप में 25 महिलाओं को बनाया हुनरबाज, सिखाया आर्ट एंड क्राफ्ट

Ago

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का हरित अभियान,पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Ago

अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 24 घंटे में 25 वाहनों पर कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?