By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लदोडी पंचायत के वार्ड नंबर पांच में धंसी पहाड़ी,तीन मकान गिरने की कगार पर,चार ख़तरे में
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > लदोडी पंचायत के वार्ड नंबर पांच में धंसी पहाड़ी,तीन मकान गिरने की कगार पर,चार ख़तरे में
himachalNews

लदोडी पंचायत के वार्ड नंबर पांच में धंसी पहाड़ी,तीन मकान गिरने की कगार पर,चार ख़तरे में

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/08/15 at 12:30 AM
Share
संजीव महाजन,नूरपुर: कांगड़ा जिला में हो रही भारी बारिश की वजह से जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं घटित हो रही हैं। वहीं इस बारिश की वजह से नूरपुर ब्लॉक की पंचायत लदोडी के वार्ड नंबर पांच के करीबन बीस मकानों को पहाड़ी के धंसने से खतरा बन गया हैं। पहाड़ी धंसने से कई मकानों व मकानों को जाने वाले रास्तों में दरारें पड़ गई हैं। मकानों को खतरा देख गांववासियों ने मिलकर वहां रहने वाले लोगों के मकानों को खाली करवा कर उन्हें दूसरी अलग-अलग जगहों में शिफ्ट करना शुरू कर दिया हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से नायाब तहसीलदार, कानगो, पटवारी मौके पर पहुंचकर प्रभावित लोगों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं ।
पीड़ित अनिल पठानिया ने कहा कि वह गांव लदोडी पंचायत के वार्ड नंबर-5 का वासी हूं। मेरे घर के पीछे से पहाड़ी खिसकने से मेरे घर में दरारें पड़ गई है और गिरने की कगार में हैं। मेरी सरकार,प्रशासन से गुहार है कि मुझे जो भी संभव मदद हो सकती हैं मुझे प्रदान कि जाए अब मेरे पास रहने के लिए कोई मकान नहीं हैं।
गांव वासी सुरेंद्र पठानिया ने कहा कि हमारी पंचायत के 5 नंबर वार्ड में पहाड़ी धंसने से बीस मकानों को खतरा बन गया हैं जिसमें 6 से 7 मकान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उनके रास्ते भी धंस चुके हैं। हमारी सरकार से गुजारिश है कि इन सब लोगों की मदद की जाए।
पंचायत प्रधान पार्वती देवी ने कहा कि हमारी पंचायत के वार्ड नंबर 5 में लैंड स्लाइडिंग से बीस मकानों को खतरा हो गया हैं जिसमें 6 से 7 मकान इतने ज्यादा फट चुके हैं। उनके मकान खाली करवा कर उन्हें वहां शिफ्ट किया जा रहा हैं ओर बाकी मकानों पर खतरे की संभावना देखते उनका सामना भी दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा हैं। मेरी सरकार प्रशासन से गुजारिश हैं कि इन पीड़ित परिवारों की जल्द से जल्द मदद की जाए।
पीड़ित दर्शन देवी ने कहा कि ऊपर से पहाड़ी गिरने से हमारे घर में खतरा बन गया हैं, हमारे मकान गिरने की कगार पर हैं। पीड़ित अर्चना पठानिया ने कहा कि मैं लदोडी के 5 नंबर वार्ड रहने वाली हूं। हमारे घर पर पहाड़ी गिरने से खतरा बन गया है और हमें दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया हैं। अब आगे क्या होगा पता नहीं। हमारी प्रशासन से गुजारिश है कि हमारी मदद की जाए ।
TAGGED: collapse, danger, Dhansi hill, five, nurpur, three houses, ward number
admin August 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विधायक आशीष शर्मा ने लिया विधानसभा क्षेत्र में बारिश से हुए नुकसान का जायजा,अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Next Article पेंशनर वेलफेयर एसोशिएशन ने सीएम को सौंपा ज्ञापन,मांगों को पूरा करने के लिए दिया 45 दिन समय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल जीत के बाद कुल्लू में भाजपा का जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

Ago

नगर परिषद चुनावों की तैयारी तेज, घुमारवीं में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Ago

डडौर के पास भीषण सड़क हादसा: खड़ी मशीन से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Ago

हमीरपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, कर्मचारियों को दी गई नामांकन प्रक्रिया की ट्रेनिंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?