राहुल चावला, धर्मशाला: पेंशनर वेलफेयर एसोशिएशन ने अपनी मांगो को लेकर सोमवार को जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा। एसोसिएशन के जिला प्रधान सुरेश ठाकुर ने बताया की संघ ने जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा हैं ओर सरकार को मांगों को पूरा करने को लेकर 45 दिनों का नोटिस दिया हैं।
प्रदेश सरकार से मांग की है की 1-1- 2016 से लेकर तक 31-12-2022 तक सेवानिवृत पेंशनर्स की पेंशन को संशोधित पैमाने में दिया जाए साथ ही पेंशनर्स को सारे वितिय लाभ दिए जाए ओर साथ में डीए की किस्तों का भुगतान किया जाए। उन्होंने बताया की पेंशनर्स भवन हरेक जिला में बनाए इन सभी मांगो को लेकर मांगपत्र जिलाधीश को सौंपा गया। इसके साथ ही उनका कहना है की यदि उनकी इन मांगों को नहीं माना जाता हैं तो उन्हें सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए मजबूर होना पड़ेगा
