सोलन :योगेश शर्मा -वीरवार शाम करीब 04:00 बजे हुई मूसलाधार बारिश में पर्यटन क्षेत्र कसाैली को जोड़ने वाली धर्मपुर-गढ़खल सड़क कालका-शिमला नेशनल हाईवे की ओर पूरी तरह ढह गई है। इसके चलते सड़क पर से छोटी-बड़े वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया है। वहीं हाईवे पर भी कुछ देर तक आवाजाही थमी रही।
बीते कई दिनों से सड़क से मलबा और पत्थर खिसक रहे थे और यह नीचे से गुजर रहे हाईवे पर गिर रहे थे। लेकिन वीरवार शाम हुई मूसलाधार बारिश में सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं कसौली को जाने के लिए वैकल्पिक सड़क सुक्की जोहड़ी-गढ़खल वाया सनावर पर वाहनों को डायवर्ट किया गया है।
