Dharamshala,Rahulchawla(TSN)-पालमपुर में प्रवासी महिला की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।इस जघन्य अपराध के पीछे अवैध संबंध और पैसों की ज़बरदस्ती वसूली की कहानी सामने आई है।पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जिनमें से एक को दिल्ली और दो को पालमपुर से पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार,हत्या सुनसान जंगल में की गई थी।आरोपियों ने महिला की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया और हत्या के बाद शव को जंगल में फेंक दिया।सबूत मिटाने की मंशा से उन्होंने महिला का सामान और हत्या में इस्तेमाल हथियार अलग-अलग जगहों पर फैला दिए।
टैटू बना पहचान की कड़ी
महिला की पहचान उसके शरीर पर बने टैटू और स्थानीय थाने में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर की गई। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान मीडिया और सोशल मीडिया पर पूरी गोपनीयता बरती,जिससे जांच में मदद मिली। शुरुआती सुराग केवल एक मोबाइल नंबर से मिला, जो मुख्य आरोपी से जुड़ा था।
एसएसपी का बयान
एसएसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की गहराई से जांच जारी है।
