सिरमौर,26नवंबर(TSN)-जिला सिरमौर के धरतीधार क्षेत्र में नशे के खिलाफ़ धरतीधार युथ क्लब ने अपनी कमर कस ली है.मनीष शर्मा धरतीधार युथ क्लब ने सदस्य ने जानकारी देते हुए कहा कि धरतीधार में आ रहे संदिग्ध व्यक्ति और फेरी वालों के ऊपर कड़ी नजर रखी जा रही है,ताकि धरतीधार में कोई व्यक्ति अवैध रूप से कोई नशे की खेप ना ला सके और यूथ को नशे से बचाया जा सके।
मनीष शर्मा ने बताया कि धरतीधार का एक ऐसा रास्ता धौलाकुआं से बाइला बिरला मार्ग पर कोई पुलिस चेक पोस्ट नहीं है.जिसके चलते नशे के कारोबारी इसका उपयोग नशे की सप्लाई करने के लिए बना सकते है और धारिधार को अपना निशाना बना सकते है.जिसके चलते धरतीधार युथ क्लब अब नशे के खिलाफ पूर्ण रूप से सचेत हो चुका है.
