जगत सिंह, नालागढ़: ओद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत राजपुरा के एक निजी होटल में डायमंड प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन पहली बार औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में किया गया है । इससे पहले लोगों को अच्छी क्वालिटी की ज्वेलरी और डायमंड लेने के लिए पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ का रुख करना पड़ता था।
डायमंड की प्रदर्शनी लगाने वाले आयोजकों का कहना है कि प्रदर्शनी एक दिवसीय लगाई गई है और उसके बाद नालागढ़ में बहुत जल्द एक बहुत बड़ा डायमंड ज्वेलरी का शोरूम खोला जाएगा। जिसमें लोगों को अच्छी क्वालिटी और डिजाइनिंग और कम दाम में ज्वेलरी और डायमंड उपलब्ध करवाई जाएगी। बता दें कि इस एक दिवसीय प्रदर्शनी में सैकड़ों की तादाद में क्षेत्र वासियों ने भाग लिया और अलग-अलग डिजाइन की ज्वेलरी की भी खूब खरीदारी की गई।
