नाहन : देवेन्द्र कुमार- स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा देने के मकसद सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया । इस कार्यक्रम में डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
इस प्रोजेक्ट के तहत सिरमौर जिला में कुल 200 मुख्य शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है जिस का यह पहला चरण था। अगले चरण में इस प्रशिक्षण पांवटा साहिब में शिक्षकों को दिया जाएगा।मीडिया से बात करते हुए जिला परियोजना अधिकारी ऋषि पाल शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देना है और प्रशिक्षण के जरिए मुख्य शिक्षकों के कार्यों में दक्षता लाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के मकसद से कई तरीके के उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं लिहाजा उसके इस्तेमाल बारे मुख्य अध्यापकों का प्रशिक्षित होना बेहद जरूरी है।
जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि डिजिटल एजुकेशन मददगार साबित हो रही है और बच्चे भी इसमें और रुचि ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान डिजिटल एजुकेशन ने अपना महत्व दिखाया है। उन्होंने कहा कि सरकार व शिक्षा विभाग लगातार डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा दे रहा है और उसी दिशा में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हो रहे है।
