सोलन: योगेश शर्मा- सोलन शहर के बाईपास में तेज रफ्तार गाड़ी का कहर देखने को मिला। इस घटना में एक महिला घायल हुई है। महिला को सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मामला दर्ज कर घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में एक तेज़ रफ्तार कार शिमला की ओर से आई और वह मोड़ पर नियंत्रण नहीं कर पाया और एक के बाद एक सड़क किनारे खड़ी चार गाड़ियों को टक्कर मारी। सुखद बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।
