मंजूर पठान,चंबा: चंबा के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की रविवार को शुरुवात हो गई हैं।हिमाचल प्रदेश राज्यपाल की ओर से इस मेले का आगाज़ किया गया हैं। ऐतिहासिक मिंजर मेले का शुभारंभ शोभायात्रा निकालकर किया गया। इस मौके पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के साथ विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, चंबा सदर विधायक नीरज नय्यर, उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन, एसपी चंबा अभिषेक यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रविवार को दिन भर जहां में मिंजर मेले में अलग-अलग प्रस्तुतियां हुई तो वही मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या में भी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब रंग जमाया। सांस्कृतिक संध्या में कई पहाड़ी, पंजाबी व फिल्मी गानों से पर दर्शक झूमने के लिए मजबूर हो गए। कई कलाकारों की ओर से अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में जितेंद्र पंकज शर्मा,काकू राम ठाकुर, व दीक्षा तूर ने अपने गानों से चंबा के लोगों को खूब नचाया। मिंजर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या दीक्षा तूर के नाम रही। उन्होंने लोगों का काफी मनोरंजन किया।
