By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आपदा प्रभावितों को राहत पैकेज के तहत ही मिले सहायता धनराशि, पीएम ने भी दिया भरोसा : जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आपदा प्रभावितों को राहत पैकेज के तहत ही मिले सहायता धनराशि, पीएम ने भी दिया भरोसा : जयराम ठाकुर
himachalpolitical

आपदा प्रभावितों को राहत पैकेज के तहत ही मिले सहायता धनराशि, पीएम ने भी दिया भरोसा : जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/08/05 at 6:19 PM
Share

शिमला:चन्द्रिका(TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा से भारी तबाही हुई है।आपदा प्रभावितों को सरकार की तरह से राहत पैकेज के तहत ही धनराशि उपलब्ध करवाई जाए,क्योंकि जन और धन की बहुत हानि हुई है।चाहे इस साल की आपदा हो या पिछले साल की,नुक़सान को एक नज़र से ही देखना होगा।सभी जगहों पर राहत और बचाव कार्य और तेज करने की आवश्यकता है। जिससे लापता लोगों को जल्दी से जल्दी तलाशा जा सके। सभी प्रभावितों को तत्काल सहायता प्रदान की जाए।केंद्र सरकार सहयोग कर रही है और आगे भी करेगी।जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री से जब मैं मिला तो उनके पहले शब्द ही यही थे कि हिमाचल को क्या हो गया। इस बार भी इतनी बड़ी त्रासदी चिंता का विषय है। Lउन्होंने हर प्रकार से प्रदेश के सहयोग का भरोसा दिया है।

इलाज रोकने के बजाय घोटाला करने वालों पर कार्रवाई करे सरकार

जयराम ठाकुर ने हिम केयर को निजी अस्पतालों में बंद करने के सवाल के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री संवेदनहीन बातें कर रहे हैं।यदि किसी निजी अस्पताल में किसी तरह का घोटाला हुआ है तो सरकार उसके ख़िलाफ़ तय क़ानून के तहत कार्रवाई करे। मॉनिटरिंग की व्यवस्था को मज़बूत करे। निर्धारित नियम बनाए और कठोर कार्रवाई करे।प्रक्रिया में कहीं कोई ख़ामी है तो उसे और पारदर्शी बनाया जाए। लेकिन सरकार को बंद करने में ही सुख मिलता है। यदि किसी व्यवस्था में कोई ख़ामी है,तो उससे दुरुस्त किया जाता है। सरकारी अस्पताल में कितनी लंबी लाइनें हैं।एमआरआई और सीटी-स्कैन के लिए छ:महीने के बाद की तारीख़ें मिल रही हैं।जिस मरीज़ को तत्काल इलाज की आवश्यकता होगी तो क्या वह सरकारी अस्पताल के महीनों बाद की तारीख़ों का इंतज़ार करेगा या जहां पर उसे इलाज मिलेगा,वहीं पर अपना इलाज करवाएगा।कुछ फ़ैसले लेते वक़्त संवेदनशीलता दिखानी होती है। लेकिन मुख्यमंत्री ने नहीं दिखाई। उन्होंने एक बार भी नहीं सोचा कि किसी बीमारी से परेशान मरीज़ को इस फ़ैसले से कितनी परेशानी उठाने पड़ेगी।

ब्यास नदी की चैनलाईजेशन के नाम पर हुई लूट

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने पिछले साल के हा*दसे से कोई सबक़ नहीं सीखा। पिछले साल ब्यास में आई त्रासदी के बाद कई जगह पर बजरी और रेता जमा होने से ब्यास की धारा में परिवर्तन हो गया था,जिसे सही करने के लिए सरकार ने टेंडर जारी किए। सरकार ने बहुत सारा पैसा मलबे को हटाने के लिए खर्च किया।टेंडर लेने वालों ने करोड़ों रुपए की बज़री और रेता बेचकर कमाए लेकिन ब्यास की हालत जस की तस ही रही।ब्यास इस बार फिर उसी पुराने ढर्रे पर बह रही है,जिससे नुक़सान होने की संभावना बहुत ज़्यादा है। इतना सब कुछ होता रहा लेकिन सरकारी महकमें ने इनके ख़िलाफ़ कार्रवाई करने के बजाय आंखे बंद कर ली। यह आंखे क्यों बंद की गये,इसके पीछे कौन से लोग ज़िम्मेदार हैं। मुख्यमंत्री को स्वयं इसका जवाब देना चाहिए। ब्यास की परिवर्तित धारा की वजह से जो नुक़सान होगा उसके लिए सिर्फ़ और सिर्फ़ सरकार ज़िम्मेदार है।

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika August 5, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश के कई हिस्सों में इन दो दिनों में भारी बारिश का अलर्ट
Next Article अश्विनी ठाकुर सर्व कल्याणकारी संस्था के प्रवासी यूनिट के संयोजक मनोनीत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

मुहर्रम पर शिमला में अमन और भाईचारे का संदेश, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

Ago

चम्बा से उठा नशा मुक्ति का जनसंदेश, एंटी चिट्टा दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ने युवाओं से किया नशे से दूर रहने का आह्वान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?