By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आपदा प्रभावित राज्य की रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण, फिर से की जाए बहाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आपदा प्रभावित राज्य की रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण, फिर से की जाए बहाल
himachalpolitical

आपदा प्रभावित राज्य की रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण, फिर से की जाए बहाल

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/02/07 at 5:40 PM
Share
मंडी, धर्मवीर-:सराज से कांग्रेस के नेता जगदीश रेड्डी का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा आपदा प्रभावित राज्य की रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार को चाहिए कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस ग्रांट को तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाए।
 आज मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जगदीश रेड्डी ने कहा कि प्रदेश वर्ष 2023 से आपदा के दौर से गुजर रहा है। यहां के लोगों की मदद के लिए प्रदेश सरकार अपने स्तर पर हरसंभव मदद कर रही है। ऐसे में यदि केंद्र की तरफ से भी सहायता मिल जाए तो आपदा प्रभावितों की और ज्यादा मदद की जा सकती है और उन्हें बेहतरीन ढंग से फिर से बसाया जा सकता है। लेकिन केंद्र सरकार उल्टा आपदा के इस दौर में प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करके रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट को बंद कर रही है। यह किसी भी लिहाज से न्यायोचित नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से इसे फिर से जल्द से जल्द बहाल करने की मांग उठाई है।

जगदीश रेड्डी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश केंद्र सरकार से आरडीजी को लेकर कोई भीख नहीं मांग रहा है बल्कि यह प्रदेश के लोगों का अधिकार है। हिमाचल प्रदेश पर्यावरण संरक्षण में बेहतरीन काम कर रहा है। यहां के जंगल बचाकर देश को स्वच्छ वातावरण मुहैया करवाया जा रहा है। यहां की नदियों के जल से देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को पानी मुहैया हो पा रहा है। हिमाचल प्रदेश भी इसी देश का हिस्सा है। यहां के लोग किसी दूसरे देश में नहीं रहते। इसलिए केंद्र सरकार को इस प्रकार का व्यवहार यहां के लोगों के साथ नहीं करना चाहिए और इस ग्रांट को फिर से तुरंत प्रभाव से बहाल करना चाहिए।

TAGGED: Mandi congress leader jagdish reddy
Chandrika February 7, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article दाड़ी भाजपा कार्यालय में शहरी अनुसूचित जनजातीय मोर्चा की बैठक
Next Article हमीरपुरवासियों को मिलेगी बड़ी सौगात…वर्तमान बस स्टैंड पर बनेगा भव्य बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?