शिमला/कमल भारद्वाज: एसएफआई शिमला जिला का दो दिवसीय 35 वां सम्मेलन कालीबाड़ी हॉल शिमला में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का उद्घाटन एसएफआई के भूतपूर्व राज्य उपाध्यक्ष व शिमला शहर के भूतपूर्व उपमाहपोर टिकेंद्र सिंह पंवर ने किया। सम्मेलन में जिला भर से 180 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एसएफआई राज्य सचिव कॉमरेड अमित ठाकुर ने कहा कि बीजेपी की सरकार देश व प्रदेश यूजी प्रथम वर्ष की परीक्षा का निकाला है, उसके खिलाफ छात्रों में गुस्सा है। जिस सिस्टम के माध्यम से परिणामों के निकाला गया है, उस सिस्टम की खामियों के कारण छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सम्मेलन में 43 सदस्यीय कमेटी का चुनाव किया गया। जिसमे कमल को जिला अध्यक्ष व अनिल ठाकुर को जिला सचिव चुना गया। सम्मेलन में 15 सदस्यीय सचिवालय मंडल का चुनाव किया गया, जिसमें नेहा , आयुषी , मनीष , केतन, पारस ,शक्ति, विशाल, राहुल, धर्मपाल , चेतन गटूक ,विकी, अजय, राहुल, जनेश, अमन ,काजल, हिमंत, दीपिका, मोनिका, सुशील, सुमित, प्रवीण, अखिल को कमेटी सदस्य चुना गया।
