By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: वन अधिकार समितियों के दावों को जल्द निपटाए जिला प्रशासन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > वन अधिकार समितियों के दावों को जल्द निपटाए जिला प्रशासन
himachalNews

वन अधिकार समितियों के दावों को जल्द निपटाए जिला प्रशासन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/03/17 at 11:07 PM
Share

कुल्लू : मनमिंद्र अरोड़ा- जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के तहत आने वाली 27 वन अधिकार समितियों के द्वारा अपने दावे जिला प्रशासन के पास जमा किए थे। लेकिन प्रशासन के द्वारा उस पर आपत्ति दर्ज की गई है। ऐसे में प्रशासन उन दावों पर फिर से विचार करे और जल्द से जल्द उन आपत्तियों को भी हटाया जाए। ताकि प्रभावित इलाकों को अपने वैन अधिकार मिल सके।

ढालपुर में इस मुद्दे को लेकर हिमालयन नीति अभियान और सहारा संस्था के पदाधिकारियों ने डीसी कुल्लू आशुतोष कर के साथ मुलाकात की और वन अधिकार मुद्दे को लेकर चर्चा की गई। हिमालय नीति अभियान के बंजार के समन्वयक राजेंद्र चौहान ने बताया कि यहां पर कई इलाके ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के तहत आते हैं और जब यहां पर बनाई गई वन अधिकार समिति के द्वारा वन में अधिकार को लेकर अपने दावे जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए गए। तो कहा गया कि साल 1999 में इनका निपटारा किया जा चुका है। जबकि अभी तक वन अधिकार के मामले को लेकर कोई भी निर्देश जारी नहीं किया गए हैं।

बंजार उपमंडल के समन्वयक राजेन्द्र चौहान ने कहा कि बंजार 70 से ज्यादा ग्राम सभाओं, 9 से ज्यादा पीज और बाराहार और 15 से ज्यादा बराधा और पुन्थल पंचायतों के दावे उपमंडल स्तर पर विचाराधीन है। उन्हें भी जल्द से जल्द निपटाया जाए। इसके अलावा ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क प्रबंधन द्वारा वन अधिकार 2006 के तहत अधिकारों के दावों पर गैरकानूनी आपत्तियां लगाई गई थी। जो बिल्कुल निराधार है और उसकी स्थिति के बारे में डीसी कुल्लू के साथ चर्चा की गई है। हिमालयन नीति अभियान के प्रदेश समन्वयक संदीप मिन्हास ने जिला प्रशासन से मांग रखी कि अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए और वन अधिकार समितियों के सामुदायिक दावे को भी ग्राम सभाओं के माध्यम से मंजूरी दी जानी चाहिए।

TAGGED: Kullu forest
Chandrika March 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article स्कूल-कॉलेज डिनोटिफाई करने पर उग्र हुई आम आदमी पार्टी
Next Article डोडरा क्वार से चिंतपूर्णी पहुंची काली चामुंडा देवी माता की डोली, 3 माह का लगा समय, ऋषिकेश में पूरी होगी यात्रा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?