विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: 3 महीने का समय पूरा कर शुक्रवार को डोडरा क्वार कि मां काली चामुंडा देवी की डोली चिंतपूर्णी पहुंची। पुजारी माता की डोली को लेकर चिंतपूर्णी पहुंचे। इस मौके पर बाजार से माता की डोली जहां-जहां से गुजरी वहां वहां पर लोगों ने माता के आगे हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया।
पुजारी नीतीश जग्गा ने बताया डोडरा क्वार से माता की डोली मंडी शिवरात्रि के लिए लाई गई थी। मंडी की शिवरात्रि हो जाने के बाद डोली को कांगड़ा चामुंडा, ज्वालाजी से होकर चिंतपूर्णी पहुंचने में 3 महीने का समय लगा हैं माता की डोली को यहां से ऋषिकेश ले जाया जाएगा। फिर ऋषिकेश से डोडरा क्वार की वापसी होगी। 3 महीने की इस यात्रा के दौरान जहां रात्रि पड़ी वहां पर माता के आशीर्वाद से ठहराव कर लिया जाता हैं। इस दौरान इन स्थानों पर माता के भक्तों ने ही खाने-पीने और रहने का इंतजाम किया। इसके अलावा उन्होंने कहा काली चामुंडा देवी डोडरा क्वार से भक्त जो भी मनोकामना करते हैं माता रानी उसे पूरा कर देती हैं।
