विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में वीरवार को जिला न्यायवादी बिलासपुर चंद्रशेखर भाटिया पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करवाई और माता के दरबार में हाजिरी लगवाई।
मंदिर दर्शन करने के पश्चात जिला न्यायवादी ने मंदिर में स्थित पावन वटवृक्ष को मोली का धागा बांधाऔर हवन कुंड में आहुतियां डाली। इस मौके पर मंदिर न्यास की ओर से सीनियर सुप्रिडेंट जीवन कुमार उपस्थित रहे। मंदिर दर्शन करने के बाद सीनियर सुप्रिडेंट जीवन कुमार ने माता की चुनरी और फोटो उन्हें भेंट स्वरूप दी। वहीं जिला न्यायवादी चंद्रशेखर भाटिया ने कहा कि वह माता के दर्शन करने के लिए आए हैं और माता के दरबार में दर्शन कर माता का आशीर्वाद लिया है।
