राहुल चावला, धर्मशाला: जिला चंबा में हुए नि+र्मम हत्या+कांड मामले में निष्पक्ष जांच न होने को लेकर शनिवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला में जिला कांगड़ा के भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर इस मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग उठाई । भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मनोहर हत्या+कांड पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से कोई कार्रवाई अमल में ना लाने पर अपना विरोध जताया।
धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने कहा कि चंबा में हुए मनोहर की निर्म+म ह+त्या को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से इस मामले पर निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही हैं जिसको लेकर आज जिला कांगड़ा के भाजपा कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय में इकट्ठा हुए हैं ओर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी का हर कार्यकर्ता पीड़ि+त परिवार के साथ खड़ा है और इस हत्या+कांड में शामिल सभी आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने की मांग भी करता हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता उस मां की पी+ड़ा को भी समझता है जिसने अपने नौजवान बेटे को 8 टुक+ड़ों में देखा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अभी तक इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं और ना ही प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस मामले पर कुछ बोल रहे हैं, ना ही उनकी सरकार से कोई मंत्री इस मामले पर कुछ बोल रहा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की ओर से कोई भी नेता या विधायक अभी तक पी+ड़ित परिवार से मिलने के लिए नहीं गया हैं। उन्होंने कहा कि आज उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया है और यह मांग की गई है कि जल्द ही इस हत्या+कांड में शामिल आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाई जा सके।
वहीं भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने कहा कि जिला चंबा में जो मनोहर लाल की नि+र्मम ह+त्या हुई है और उसके श+व के 8 टुक+ड़े कर दिए गए हैं। उसके विरोध में आज जिला कांगड़ा के समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय में इकट्ठा हुए और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से इस मामले पर कोई कारवाई अमल में ना लाने पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मनोहर की ह+त्या की गई और एक बोरे में डाल कर उसके शव के 8 टुक+ड़े करके फेंक दिए गए यह सब एक साजिश के तहत किया गया हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले कल ही हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल पी+ड़ित परिवार से मिलने के लिए चंबा जा रहे थे लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पुलिस की ओर से नाका लगाकर उन्हें आगे नहीं जाने दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तो खुद चंबा नहीं गए लेकिन प्रतिपक्ष नेता जयराम ठाकुर को भी चंबा नहीं जाने दिया गया। उन्होंने इस घटना को निंदनीय करार देते हुए आरोपियों को जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाने की बात भी कही।
