नाहन/देवेन्द्र कुमार: नाहन में जिला स्तरीय बाल विज्ञान मेले का आयोजन किया जा रहा है । बाल विज्ञान मेले का शुभारंभ आज डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम ने किया । इस बल विज्ञान मेले में जिला के 6 शिक्षा खण्डों से छात्र हिस्सा ले रहे है। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक शालू परमार ने बताया कि इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि पहले ब्लॉक स्तर पर विज्ञान मेले का आयोजन किया गया था। वहां से चयनित छात्र इस जिला स्तरीय मेले में हिस्सा ले रहे हैं और यहां से 40 छात्रों का चयन मंडी के आईआईटी में आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय बाल विज्ञान मेले के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा समय-समय पर इस तरह के बाल विज्ञान मेले का आयोजन करता है। इसका मकसद यही है कि कैसे 10 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के भीतर विज्ञान के प्रति उनकी रुचि बढ़ाई जा सके।
